अयोध्या : नवोदय एलुमिनी मीट में शमिल होंगे दो हजार लोग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश नवोदय एलुमिनी एसोशिएशन के तत्वावधान में आठ अक्टूबर को द्वितीय प्रदेश एलुमिनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक मंडल के डा रामचन्द्र व मुकेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि इसका उद्देश्य वर्ष 1993 से 2023 के मध्य नवोदय विद्यालयों से उत्तीर्ण पुरातन छात्रों के मध्य आपसी मेलजोल एवं नवोदय संस्कृति को जीवंत रखने पर जोर देना है। 

पुरातन छात्रों के आपसी परिचय के साथ उनकी समाजिक, आर्थिक व चिकित्सीय जैसी दिक्कतों को दूर करने के साथ एक दूसरे की हर सम्भव मदद की जायेगी। बैठक में करीब 2 हजार लोग शामिल होंगे। मालूम हो कि इसके पूर्व 2022 में आगरा में प्रथम एलुमिनी का आयोजन हुआ था। आज की तैयारी बैठक के अवसर पर हरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदीप पटेल, आजाद सदक, राजबहादुर, राजेश कुमार, अमित गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, हरीश सिंह, धर्मपाल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच : किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर किया रक्तदान

संबंधित समाचार