सुलतानपुर: जिले में पहुंची विहिप और बजरंगदल की शौर्य जागरण यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल काशी प्रांत की शौर्य जागरण यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंची। संगठन के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा की अगुवाई में शौर्य जागरण यात्रा का पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार के पास माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया।

शुक्रवार की सुबह 10 बजे यात्रा अलीगंज बाजार से होते हुए सहाबागंज, अमहट, गभड़िया, बस स्टेशन, दीवानी मोड़, तिकोनिया पार्क, शाहगंज, दरियापुर, पयागीपुर हनुमानगंज और लंभुआ होते हुए चांदा पहुंची। शौर्य जागरण यात्रा का स्वागत करने वालों में विहिप विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक आलोक दूबे, अंकित सिंह, दीप सिंह, मुकेश यादव, प्रशांत सिंह, मृत्युंजय नारायण सिंह, रवि दुबे, सजल सिंह, अखंड प्रताप पांडेय, मनीराम चौरसिया, मनीष मौर्य, लक्ष्मीकांत अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, जनार्दन कृष्ण यादव, प्रेम तिवारी, शिवा सिंह, कौशलेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद शुक्ल, पूर्व महासचिव समरजीत सिंह, बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा करुणाशंकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र तिवारी, गोपाल कृष्ण मिश्र आदि रहे। 

यह भी पढें: नई शिक्षा नीति की व्यवहारिकता चुनौतीः प्रो. एमपी सिंह

संबंधित समाचार