रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्वार विधायक की हुई गवाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही चल रही तारीखें, सपा नेता आजम खां और डा. तजीन फात्मा भी आरोपी

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी कोर्ट पहुंचे। जहां बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की, जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में नौ अक्टूबर को सुनवाई होगी।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

आजम खां, डा. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवार को स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी कोर्ट पहुंचे। जहां बचाव पक्ष ने जिरह की, जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में नौ अक्टूबर को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: ठग ने महिला को ढाई लाख का लगाया चूना

संबंधित समाचार