अमरोहा: रास्ते में घेरकर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर... रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साढ़ू व साले के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

अमरोहा, अमृत विचार। नौगांवा सादात क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते साढ़ू ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। घायल को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। जांच में जुटी पुलिस ने मामले में आरोपी साढ़ू व साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मिलक महमूदपुर में किसान सुदामा सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे कृष्ण कुमार की ससुराल मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव कंजर बसेड़ा में है। किसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच ठनी हुई है। एफआईआर के मुताबिक, गुरुवार रात कृष्ण कुमार किसी काम से गांव कुआंखेड़ा गया था।

 शाम करीब छह बजे वहां से घर लौट रहा कृष्ण कुमार जैसे ही मढैयो में ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, तभी गांव गाजरपुर निवासी साढ़ू पिंटू कुमार व गांव कंजर बसेड़ा निवासी साले रोहित ने रास्ता घेरकर उसकी बाइक रुकवा ली। 

कृष्ण कुमार जब तक कुछ समझ पाता तभी साढू़ पिंटू कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। पैर में गोली लगने से कृष्ण कुमार गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अंजलि कटारिया ने घायल कृष्ण कुमार की तहरीर पर आरोपी पिंटू कुमार व रोहित के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : गाजे बाजे के साथ निकली साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा, सुंदर झांकियों ने मोहा मन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव