कर्नाटक के गृहमंत्री बोम्मई कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह ‘होम क्वारंटाइन’ में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। गृह विभाग अधिकारियों ने बताया कि बोम्मई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे होम क्वारंटाइन में हैं। मंगलवार को बोम्मई के घर में एक काम करने वाले …

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और वह ‘होम क्वारंटाइन’ में हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी बुधवार को दी। गृह विभाग अधिकारियों ने बताया कि बोम्मई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे होम क्वारंटाइन में हैं।

मंगलवार को बोम्मई के घर में एक काम करने वाले लड़के को पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका जांच कराया गया। बोम्मई ने ट्वीट किया कि मेरा कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं होम आइसोलेशन में हूं।

हालांकि मेरे में लक्षण हैं, लेकिन मैं स्वस्थ हूं। बोम्मई के अलावा राज्य में और कई मंत्री कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं, पॉजिटिव मंत्रियों में अधिकांश ठीक हो चुके हैं।

संबंधित समाचार