बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र निकायों का कार्यकारी सदस्य निर्वाचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि देश को 2021-2023 अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने युनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी), युनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) और युनाइटेड नेशंस …

ढाका। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि देश को 2021-2023 अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र के तीन निकायों के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश ने युनाइटेड नेशंस डेवलेपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी), युनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) और युनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर प्रोजेक्ट सर्विसेज (यूएनओपीएस) के कार्यकारी सदस्य बनने के लिए सर्वाधिक मत (54 में से 53 वोट एक साथ) हासिल किए।

बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) के 54 सदस्यों ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ईसीओएसओसी सहायक निकायों में से आठ के लिए सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान किया।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह चुनाव उस भरोसे और आत्मविश्वास का प्रमाण है, जो बांग्लादेश को संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं और प्रधानमंत्री शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सामाजिक-आर्थिक उद्धार के लिए उनके कार्यकारी बोडरें के साथ मिलकर काम करने की अपनी मजबूत विरासत के कारण मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश यूनिसेफ और यूएन वीमेन के कार्यकारी बोडरें में भी मौजूदा सदस्य है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड की मौजूदा अध्यक्ष हैं।

संबंधित समाचार