काशीपुर: युवती ने चाचा पर घर में घुसकर लगाया अश्लील हरकत का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक युवती ने अपने चाचा पर जबरन घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकते कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि उसका सगा चाचा शुक्रवार रात जबरन घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया तथा उसके साथ अश्लील हरकते कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर पीड़िता के साथ उसके चाचा ने मारपीट भी की। शोर शराबा होने पर मौके पर एकत्र लोगों ने उसे बचाया। वहीं डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। 

संबंधित समाचार