बहराइच : कार्यकर्ता उत्पीड़न और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सपा ने उठाए सवाल
बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष जफर उल्ला खान 'बंटी' ने किया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि दिनांक 8,13 व 14 अक्टूबर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों मे जोनल कमेटी, सेक्टर कमेटी व बूथ कमेटी के भौतिक सत्यापन के लिए प्रांतीय सचिव अजय चौधरी जनपद का भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी 10 अक्टूबर को नेता जी श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, 11 अक्टूबर लोक नायक जय प्रकाश नारायण का जन्मदिन व 12 अक्टूबर को डा० राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पार्टी कार्यालय पर मनाई जाएगी। जिसकी सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का संविधान खतरे मे है, समाजिक न्याय खतरे मे है। 2024 के चुनाव मे भाजपा अपनी हार को साफ साफ देख रही है, इस लिए वह सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कर जेल भेज रही है। अडानी - अम्बानी का लाखों- करोड़ो कर्जा माफ कर दिया जाता है उस पर सवाल पूछने वाले पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है। एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा उत्पीड़न अनुसूचित जाति/जनजाति व अल्पसंख्यकों के साथ अगर हुआ है तो इस भाजपा सरकार मे हुआ है।
यह भाजपा सरकार लोगो को भयभीत करने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक को जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा, अनिल कुमार यादव, शकील मेकरानी, एड० उत्तम कुमार सिंह, डा० आशिक अली, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, संत कुमार पासी आदि ने सम्बोधित किया।
इसके अतिरिक्त नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, रानी बेगम,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष डा० जितेंदर मौर्य, मो० तारिक अंसारी, दिनेश लोधी, रामजी यादव, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सदानंद शुक्ल, अनवर अली, नदीमुल हक तन्नू, अमित यादव, जवाहर यादव, इमरान खान, मो० आसिफ, गौरव यादव, सुनील यादव, शमशाद अली, अयोध्या सोनी, विश्राम यादव, पेशकार राव सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।
ये भी पढ़ें -रायबरेली में देश का सबसे बड़ा ड्राइविंग ट्रेनिंग और रिसर्च सेंटर बनकर तैयार
