देवरिया हत्याकांड : भीम आर्मी चीफ ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप, लिखा - निभाना चाहिए राजधर्म 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया, अमृत विचार। जिले में भूमि विवाद के चलते हुए हत्याकांड में सियासत गर्म है। विपक्षी दल लगातार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ सरकार इस मामले में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटी है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि इस मामले में धर्म और जाति की राजनीति हो रही है। जबकि शासक को राजधर्म का पालन कर सभी के साथ न्याय करना चाहिए।       

गौरतलब है जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष के कारण 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस हत्याकांड में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।  

ये भी पढ़ें -इमरान मसूद की कांग्रेस में 'घर वापसी', बोले- 'कब्र में जाने तक' पार्टी में बने रहेंगे

संबंधित समाचार