प्रयागराज: अतीक के गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा, सात लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अतीक अहमद गिरोह से जुड़े लोगों पर प्रशासन है शिकंजा कसता जा रहा है। अतीक अहमद गिरोह से जुड़े लोगों पर प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो चुकी है। मुंडेरा मंडी में दुकान हड़पने के सदमे में एक आढ़ती मोहम्मद नफीस अहमद की मौत हो गई थी। इस मामले में मुकदमा लिखा गया है।

धूमनगंज थाने में आढ़ती की पत्नी ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए दुकान पर कब्जा करने और पति की मौत के के मामले मे एफआईआर दर्ज कराया है। बता दें कि कीडगंज में खलासी लाइन निवासी नफीस की मुंडेरा सब्जी मंडी में आढ़त थी।

घरवालो के मुताबिक वह छह अगस्त को घर से आढ़त पर गये थे। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर मंडी में ही उनकी मौत हो गई। नफीस के पोस्टमार्टम में जहर के सबूत मिले थे। पत्नी बेबी फरजाना ने माफिया अतीक से जुड़े लोगों पर आरोप लगाया था, जिस मामले रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: आगरा: ताजमहल का दीदार करना विदेशी पर्यटक को पड़ा भारी, मुख्य गुंबद की सीढ़ियों से उतरते समय पैर फिसला, घायल

संबंधित समाचार