अयोध्या : दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान जिले को विद्युत कटौती मुक्त रखने की मांग
अयोध्या, अमृत विचार। विद्युत विभाग एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में संपन्न हुई। इस दौरान जिले को दुर्गापूजा व रामलीला के दौरान विद्युत कटौती से मुक्त रखने की मांग की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि महोत्सव से पहले समस्याओं का समाधान हो। रामपथ पर समस्याएं ज्यादा है इसलिए तुरंत कार्य योजना बनाकर सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाए।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मांग उठाई है कि महोत्सव के पूर्व ही विद्युत तारों की कसाई का कार्य, ट्रांसफार्मर की ओवरहालिंग का कार्य, विद्युत के तारो पर फंटी बांधने का कार्य, नीचे लटके तारों को ऊपर करने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। नगर क्षेत्र में चार तथा प्रत्येक तहसील क्षेत्र में दो-दो मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो। केंद्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्य त्योहार के समय सभी सब स्टेशन पर अधिकारी अवश्य मौजूद रहे। मौके पर विद्युत प्रभारी सुप्रीत कपूर, रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, केशव बिगुलर, अधिशाषी अभियंताओं में प्रदीप वर्मा व आरएस मौर्य आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -देवरिया हत्याकांड : भीम आर्मी चीफ ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप, लिखा - निभाना चाहिए राजधर्म
