Singapore: सिफास ने भारतीय मूल के छह विद्यार्थियों को दी छात्रवृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंगापुर। ‘सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसायटी’ (सिफास) ने इस वर्ष महात्मा गांधी जयंती समारोह के तहत संगीत, नृत्य एवं वाद्ययंत्र का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय मूल के छह विद्यार्थियों को शनिवार को छात्रवृति प्रदान की। उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने इन विद्यार्थियों को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

उन्होंने महात्मा गांधी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा , ‘‘ गांधीजी का जीवन सादगी, विनम्रता एवं उद्देश्य की गहरी समझ को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह केवल राजनीतिक नेता नहीं थे, बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक भी थे जिन्होंने अहिंसा, सहिष्णुता और सभी के प्रति प्यार के अपने संदेश से लाखों लोगों को प्रेरणा दी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ गांधीजी का परिधान एक साधारण सी लंगोटी और शॉल था जो आम लोगों के रूप में उनकी पहचान तथा मितव्यता के जीवन के प्रति उनकी कटिबद्धता का प्रतीक था।’’ सिफास के योगदान का उल्लेख करते हुए अंबुले ने कहा‘‘ सिफास ने सांस्कृतिक क्षेत्र में भारतीय मूल की सिंगापुरी मेधाओं के लिए अवसर भी सृजित किये हैं।’’

ये भी पढ़ें:- Global warming: समुद्री बर्फ पिघलने से ‘Polar bear’ का जीवन हुआ मुश्किल, आबादी में हुई गिरावट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका