लखनऊ: अब जानकीपुरम बस स्टेशन से होगा 600 बसों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जानकीपुरम बस अड्डे को मंजूरी मिलने के बाद नक्शा बदलाकर 600 बसें चलाने की तैयारी में है। अभी तक बस अड्डे निर्माण के लिए जो डिजाइन तैयार की गई थी उसमें 400 बसों चलाने का प्रस्ताव था। जोकि अब साढ़े चार एकड़ जमीन की डिजाइन में …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम जानकीपुरम बस अड्डे को मंजूरी मिलने के बाद नक्शा बदलाकर 600 बसें चलाने की तैयारी में है। अभी तक बस अड्डे निर्माण के लिए जो डिजाइन तैयार की गई थी उसमें 400 बसों चलाने का प्रस्ताव था। जोकि अब साढ़े चार एकड़ जमीन की डिजाइन में बदलाव करते हुए रोडवेज यात्रियों को व अपने कर्मियों को ढेरों सुविधाएं मुहैया कराएगा।

लखनऊ का पांचवा व क्षेत्रफल में तीसरा सबसे बड़ा बस अड्डा जानकीपुरम में बनकर तैयार होगा। इस बस अड्डे को पीपीपी मॉडल अथवा शासन द्वारा तय किए जाने वाले कार्यदायी संस्था बनाएगी।

इस मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। क्षेत्रीय प्रबंध पल्लव बोस बताते है कि बस अड्डे को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। जिसमें एक वर्ष का वक्त लग सकता है।

12 स्थानों से आवागमन करने वाली बसें होंगी शिफ्ट
कैसरबाग बस स्टेशन से 12 स्थानों के बीच आवागमन करने वाली रोडवेज बस सेवाओं को जानकीपुरम में शिफ्ट किया जाएगा। ताकि कैसरबाग क्षेत्र में बसों के लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत मिल सके। इनमें सीतापुर, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार डिपो की बसें नए बस अड्डे से संचालित होंगी।

नए नक्शे में ये सुविधाएं होंगी
-बसों में ईधन भरवाने डीजल पंप लगेगा
-पेयजल व खानपान के 20 स्टाल बनेंगे
-बसों के लिए 42 प्लेटफार्म बनेंगे
-एसी व साधारण की 600 बसें चलेंगी
-महिला पिंक बूथ व एसी प्रतीक्षालय होगा
-चालक-परिचालकों के लिए प्रतीक्षालय होगा

संबंधित समाचार