लखनऊ एयरपोर्ट से फर्जी सीआईएसएफ का जवान गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शनिवार को सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी के मुताबिक शनिवार दोपहर 3:30 बजे एयरपोर्ट परिसर के आगमन गेट के सामने सीआईएसएफ की वर्दी पहने एक जवान मोबाइल से सेल्फी लेकर किसी को भेज रहा था।

तभी वहां मौजूद अन्य सीआईएसएफ जवानों की नजर पड़ी तो संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी तो उसकी पहचान सचिन राठौर निवासी धर्मपुरा, हरदोई के तौर पर हुई। पूछताछ में उसने बताया कि गांव वालों पर रौब गांठने के लिए सीआईएसएफ की वर्दी पहनकर सेल्फी लेरहा था। सीआईएसएफ उप निरीक्षक उत्तम कुमार ने उसे सरोजनी नगर केहवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: अमेठी में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या था मामला...

संबंधित समाचार