किसान की आत्महत्या का मामला: आरोपी बबलू यादव के घर पर पुलिस ने कराई मुनादी, डुगडुगी बजवाकर नोटिस किया चस्पा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही की।

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपी बबलू यादव के घर पर मुनादी कराई। आरोपी के घर पर डुगडुगी बजाकर नोटिस भी चस्पा किया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव आत्महत्या मामले मे पुलिस की बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने आरोपी बबलू यादव के घर पर मुनादी कराई। आरोपी के घर पर डुगडुगी बजाकर नोटिस भी चस्पा किया।

इंस्पेक्टर अशोक दुबे के निवेदन के बाद कोर्ट ने 82 की कार्यवाही का आदेश दिया। वहीं, 82 की कार्यवाही के बाद भी हाजिर ना होने पर 30 दिनों के अंदर आरोपी बबलू यादव के घर की कुर्की होगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने आरोपी बबलू यादव पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है।

यह है मामला

मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर चकेरी के किसान बाबू सिंह यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन अंशु दिवाकर समेत अन्य पर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ही भाजपा नेता फरार चल रहा है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

संबंधित समाचार