मिर्जापुर : गंगा के पुल पर छड़ से लटका अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर, अमृत विचार। जिले में गंगा नदी के पुल पर रविवार को लटके एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने उतारा। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति के अनुसार आज सुबह गंगा नदी के पुल के छड़ से लटका एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों द्वारा देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

उन्होंने बताया कि ऐसी संभावना है कि अज्ञात व्यक्ति चुनार में गंगा नदी में छलांग लगाकर जान देने गया लेकिन जैसे ही उसने गंगा नदी में छलांग लगाई , वह पुल में पहले से निकले छड़ में फंस गया और उसी छड़ में फंस कर उसकी मौत हो गई। वह उसी छड़ में लटका रहा। लोगों ने यह दृश्य देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर किसी तरह शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही। शिनाख्त के बाद ही आत्म हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

ये भी पढ़ें -Railway News : बुढ़वल में दोहरीकरण के चलते कई ट्रेन निरस्त, कुछ का बदला गया रुट

संबंधित समाचार