Chitrakoot: अधूरे कामों को जल्द पूरा कराएं, रखें गुणवत्ता का ध्यान, कमिश्नर ने एयरपोर्ट मुआयने के दौरान दिए निर्देश
चित्रकूट में कमिश्नर ने एयरपोर्ट मुआयने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
चित्रकूट में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने रविवार को देवांगना घाटी पर बन रहे एयरपोर्ट का मुआयना किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से बचे हुए कामों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए।
चित्रकूट, अमृत विचार। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने रविवार को देवांगना घाटी पर बन रहे एयरपोर्ट का मुआयना किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था से बचे हुए कामों को जल्द और गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मुआयने के दौरान कमिश्नर के साथ अपर मंडलायुक्त अमरपाल सिंह, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, अप्रोच रोड और बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य देखा। गेस्ट हाउस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि जो भी कार्य अधूरा है, जल्द से जल्द पूरा कराएं।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि समय-समय पर काम की गुणवत्ता देखते रहें। बाउंड्री वॉल का अधूरा पड़ा काम जल्द पूरा कराएं। इस दौरान अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, पीजीएम राइट शिव प्रकाश लाल, एपीडी एयरपोर्ट अथॉरिटी विनय गांगुली आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
