Kanpur में अय्याशी के लिए बिना आईडी के होटलों में मिलते कमरे, बस देने पड़ते मनमाफिक पैसे, यहां घंटे के हिसाब से रेट होते तय
कानपुर में लोगों को अय्याशी के लिए बिना आईडी के होटलों में कमरे मिलते है।
कानपुर में लोगों को अय्याशी के लिए बिना आईडी के होटलों में कमरे मिलते है। जिसके लिए होटलों द्वारा मांगे गए पैसे घंटों के हिसाब से दिए जाते है।
कानपुर, अमृत विचार। पिछले सप्ताह माल रोड पर स्थित रॉयल गैलेक्सी होटल में एडीसीपी पूर्वी ने फोर्स के साथ छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। उसे होटल मालिक अश्विनी गुप्ता उर्फ आशू ने एक लाख रुपये महीने के किराए पर समरजीत को दे रखा था। हालांकि अभी तक वह फरार चल रहा है। माल रोड और घंटाघर के होटलों में कमरे घंटों के हिसाब से बिना आईडी के किराए पर दिए जा रहे हैं।
एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बुधवार को माल रोड के होटल रॉयल गैलेक्सी सेक्स रैकेट पकड़ा था। उन्होंने बताया कि होटल की हालत इतनी अच्छी नहीं है कि उसका एक लाख रुपये किराया मिल सके लेकिन इस प्रकार के अनैतिक व्यापार के लिए समरजीत इतना किराया देने को तैयार हो गया। माल रोड और घंटाघर के आसपास खुले दर्जनों होटलों में चोरी छिपे बिना आईडी के कमरे दिए जा रहे हैं। जो घंटे के हिसाब से किराया वसूलते हैं बिना आईडी के कमरा देने के नाम पर अच्छा किराया वसूला जाता है।
इतना ही नहीं घंटाघर और इसके आसपास तो कई लोगों ने अपने घरों को ही होटल में तब्दील कर दिया और इसका व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले माह धर्मातरण के आरोप में हरबंश मोहाल थाने में बजरंग दल के दबाव के बाद होटल गौरव पैराडाइज के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। होटल मालिक पर आरोप था कि उसने बिना आईडी के कमरा दिया था। इसके बावजूद पुलिस आरोपी होटल मालिक को बचाने में जुटी हुई है।
सेक्स रैकेट संचालित करने वाले आरोपी समेत चार पर रिपोर्ट
रेलबाजार थानाक्षेत्र में स्थित होटल संतोष राज में सेक्स रैकेट संचालित होने के मामले में पुलिस ने संचालक समेत चार के ख़िलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने इसके साथ ही मौके से पकड़े गए एक आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
सेंट्रल स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने स्थित होटल संतोष राज में शनिवार की देर शाम को पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां पर पुलिस ने एक युवक समेत छह महिलाओं को पकड़ा था। साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद की थी। वहीं पुलिस ने आरोपी विशनपुरवा थाना डलमऊ जिला रायबरेली निवासी हितेश समेत सेक्स रैकेट संचालक राजू शर्मा, उसके साथी राजू शुक्ला समेत महिला अंजली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी विजय दर्शन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हितेश को जेल भेज दिया है। साथ ही फरार संचालक समेत उसके साथी की तलाश की जा रही है।
