Kanpur नगर निगम सदन से पहले सख्ती, पार्षद पति मुख्यालय से किये गए बाहर, महापौर प्रमिला पांडेय ने बाहरी लोगों पर लगाया प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम सदन से पहले सख्ती देखने को मिली।

कानपुर नगर निगम सदन से पहले सख्ती देखने को मिली। पार्षद पति मुख्यालय से बाहर किए गए। इसके साथ ही महापौर प्रमिला पांडेय ने बाहरी लोगों के आने पर भी प्रतिबंध लगाया।

कानपुर, अमृत विचार। सोमवार को नगर निगम सदन की कार्रवाई से पहले शक्ति देखने को मिली। मुख्य गेट पर पार्षदों की गाड़ियां रोक दी गईं। वहीं, पार्षद पतियों को मुख्यालय में घुसने नहीं दिया गया। नगर निगम केयरटेकर ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर करीब 15 बाहरी लोगों को नगर निगम परिसर से बाहर कर दिया।

महिला पार्षद पतियों को भी नगर निगम परिसर में घुसने नहीं दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। महापौर प्रमिला पांडेय के निर्देश पर यह सख्ती की गई। बता दें की महिला पार्षदों के साथ पिछले सदन में पार्षद पति भी सदन के अंदर घुसकर अव्यवस्था फैला रहे थे। जिस पर महापौर ने नाराजगी जाहिर की थी। पार्षदों के साथ जुगाड़ से अंदर आने वाले लोगों को भी अधिकारियों ने बाहर कर दिया।

 

संबंधित समाचार