बहराइच: सपा ने मनाई काशीराम की पुण्यतिथि, कहा- भेदभाव को खत्म करने के लिए किया आजीवन संघर्ष

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। दलित, शोषित व वंचितों के हितेषी, बहुजन नायक कांशीराम की पुण्यतिथि सोमवार को पार्टी कार्यालय मे गोष्ठी के साथ मनाया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एड. ने किया व संचालन जिला सचिव मिथुन वाल्मीकि ने किया।

सर्वप्रथम पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पण कर नमन किया। जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी पेशकार राव, नि० जिलाध्यक्ष छात्रसभा शैलेश सिंह शैलू सहित विभिन्न पार्टी वक्ताओं ने गोष्ठी मे कांशी राम साहब के बारे मे अपने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि कांशीराम साहब उत्तर भारत मे दलित चेतना के महानायक के रुप मे जाने जाते है, हिंदी भाषी क्षेत्रों मे उन्होंने दलित आंदोलन को काफी गति प्रदान की। छुवा-छुत, भेदभाव और संकीर्णता को समाप्त करने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया।

दलित पिछड़ों के उत्थान के लिए जो सपना बाबा साहेब ने देखा था उनको कांशीराम साहब ने पुरा करने का काम किया, भविष्य मे  बाबा साहेब अम्बेडकर, कांशीराम व मुलायम सिंह के अधूरे सपनो को पुरा करने के लिए अखिलेश यादव वचन बद्ध हैं। 

इस गोष्ठी मे जिला सचिव रामजी यादव,अमरेश यादव, एड. विजय कुमार सैन, अली मेहंदी जाफरी,  महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, रुखसार शाह, हुसना आरा, अलीशा शाह, सुनीता, रानी बेगम, रचित मिश्रा, सत्यम मिश्रा, एड. जय सिंह, एड मो. आदिल , चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार