UP: पुलिस ऑफिस के कूड़ेघर से आई हैरान करने वाली तस्वीर… महिला संबंधी अपराध को छिपाने के लिए फेंकी फाइलें, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पुलिस ऑफिस के कूड़ेघर में महिला संबंधी अपराध की फाइलें मिली।

कानपुर में पुलिस ऑफिस के कूड़ेघर में महिला संबंधी अपराध की फाइलें मिली। पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की लापरवाही सामने आई। यहां पुलिस ने अपराध के मामलों को छुपाने के लिए बंद लिफाफे की फाइल को फेंक दिया। इतना ही नहीं, एक दो नहीं बल्कि कई मोटी-मोटी फाइलों को पुलिस कार्यालय में लगे कूड़ेदान में फाइलों को फेंक दिया गया। कूड़े के ढेर में फेंकी गई फाइल और बंद लिफाफे से ये साबित हो रहा है कि उन शिकायतों की सुनवाई नहीं होने पर उसे कूड़े में फेंक दिया गया।

Kanpur (21)

इनमें से ज्यादातर महिला संबंधी अपराध के प्रार्थना पत्र थे। पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार के निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेर में फाइलें मिली। पुलिस कमिश्नर ने फाइलों को हाथ मे उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाईं। पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेकर आरक्षी नीतू सिंह और उप निरीक्षक सुरेश रजावत को संस्पेड कर दिया।

 

संबंधित समाचार