बहराइच: घाघरा नदी में डूबी बालिका, नहीं बरामद हुआ शव, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तेजवापुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के जानकी नगर बालिका सोमवार दोपहर में घाघरा नदी के तट पर कपड़ा धुल रही थी। तभी वह बीच धारा में बह गई। काफी प्रयास के बाद भी बालिका का शव बरामद नहीं हुआ है। हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे प्रसाद के मुजरा जानकी नगर निवासी अंजनी (7) पुत्री ननकुन्ने के मकान के निकट ही घाघरा नदी प्रवाहित होती है। सोमवार दोपहर में बालिका नदी के तट पर कपड़ा धुल रही थी। तभी वह पानी में बह गई।

बालिका पानी में बह गई। परिवार के लोगों ने तहसील को सूचना दी। एसडीएम राकेश कुमार मौर्य, लेखपाल थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बालिका की तलाश करवाई जा रही है। थानाध्यक्ष पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि बालिका कच्छा धुलते समय पानी में बह गई है। उसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: परिवहन निगम की मासिक प्रोत्साहन योजना के मानकों पर फिसड्डी रहे क्षेत्रीय प्रबंधक, नहीं मिला कोई पुरस्कार

संबंधित समाचार