निर्विवाद वरासत जारी करने में बहराइच बना यूपी टॉप, डीएम ने की सराहना   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में चार माह नौ दिन की अवधि में लोगों को डीएम के प्रयास से निर्विवादित वरासत दिया गया है। वारासत जारी करने में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन में जनपद में 29 मई से 09 अक्टूबर तक की अवधि में निर्विवादित वरासत से सम्बन्धित प्राप्त हुए 11731 आवेदन-पत्र आए। इनमें से निर्विवादित 10278 आवेदन पत्र के द्वारा वरासत जारी किया गया। 

डीएम ने बताया कि आवेदन पत्रों में आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया। उल्लेखनीय है कि विगत 05 अक्टूबर को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच ने निर्विवादित वरासत दर्ज करने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले को यह उपलब्धि प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी है। 

डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जिले में कोई भी प्रकरण चिन्हित होने से छूटे न क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है। सभी अधिकारी कृषकों के हितो एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रूचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाये। जनपद में कुल उपलब्धि तहसीलवार योगदान की बात की जाय तो तहसील बहराइच सदर में 1659, नानपारा में 2123, कैसरगंज 2210, महसी में 1702, पयागपुर 1494, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 1090 निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज कर उन्हें खतौनी का वितरण किया गया।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : मिजोरम छोड़ सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बहुजन समाज पार्टी

संबंधित समाचार