लखनऊ: पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां संभालेंगे नया काम...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में शासन की तरफ से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसीपी पंकज कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज से कैंट भेजा गया है तो वहीं एसीपी अभिनव को कैंट से बीकेटी भेजा गया है, वहीं धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को बीकेटी से पुलिस आयुक्त गोसाईगंज बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश कुमार सिंह को पीजीआई से बीकेटी भेजा गया है तो वहीं बृजेश चंद्र तिवारी को बीकेटी से पीजीआई का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल को इंदिरानगर से आशियाना तो वहीं प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी को इटौंजा से इंदिरानगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को आशियाना से उत्तरी जोन की नई जिम्मेदारी दी गई है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: दो IPS के हुए तबादले, मिली नई जिम्मेदारी

संबंधित समाचार