बरेली: नवरात्रि-दिवाली से पहले यात्रियों को मिलेगी 30 नई बसों की सौगात
कंडम हो चुकी बसें हटाने के बाद हो रही दिक्कत
बरेली, अमृत विचार। नवरात्रि और दिवाली से पहले बरेली रीजन में यात्रियों को 30 नई बसों की सौगात मिलने वाली है। कंडम बसों को रूट से हटाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्हें बस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
बरेली रीजन के लिए पिछले दिनों 76 बसें आवंटित की गई थीं। दिवाली से पहले सभी 76 बसें मिलने की उम्मीद है। इनमें 30 नवरात्रि से पहले और बाकी दिवाली से पहले मिलेंगी। इन बसों को बरेली के साथ रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े में शामिल किया जाएगा। इस साल रीजन के चारों डिपो की 130 बसों को कंडम घोषित कर बेड़े से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद 50 बसें ही मिल सकी थीं। अब मुख्यालय ने 76 और बसें आवंटित कर दी हैं। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि दिवाली से पहले सभी बसें मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने के बाद यात्रियों की दिक्कत कम होगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: कुतुबखाना के व्यापारियों की फड़-ठेले वालों से फिर ठनी, दुकानें बंद कर धरने पर बैठे
