लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक बने राजीव कुमार
लखनऊ, अमृत विचार। राजीव कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा), का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके पहले वह उप मुख्य संरक्षा आयुक्त सामान्य के पद पर लखनऊ में ही कार्यरत थे। राजीव कुमार साल 1995 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसई) के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आए।

अपने कार्यकाल के दौरान राजीव कुमार लखनऊ में वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर प्रथम, गोरखपुर में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी इंजीनियरिंग और निदेशक, ट्रैक,आरडीएसओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। खास बात यह है कि इन्होंने मलेशिया एवं सिंगापुर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘एडवान्स मैनेजमेन्ट प्रोग्राम’ तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया।
यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी की जुबान फिसली', भाजपा बोली- कांग्रेस नेता ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार स्वीकारी
