आगरा पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर, 45 मिनट तक किया ताजमहल का दीदार, कहा- अद्भुत है ताज की सुंदरता
आगरा। 2019 के बाद एक बार फिर बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर आगरा पहुंची और उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ सोमवार को ताजमहल देखने पहुंचीं। उन्होंने 45 मिनट तक ताज का दीदार किया। इस दौरान जैसे ही लोगों को जानकारी मिली वो करिश्मा के साथ फोटो खिंचवाने में लग गए, हर कोई करिश्मा को देखना चाहता था। इस मौके पर करिश्मा ने कहा कि ताज की सुंदरता अद्भुत है।

करिश्मा करीब शाम के चार बजे ताजमहल पहुंची थीं। सफेद रंग के सूट व काले चश्मे में करिश्मा खूबसूरत लग रही थीं। करिश्मा के साथ उनके बेटा कियान व बेटी समायरा भी साथ आए थे। इस दौरान करिश्मा ने अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का वादा: 2024 में सत्ता मिली तो जाति जनगणना करवाएंगे, आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे
