Kanpur पुलिस कमिश्नर डॉ.आर.के. स्वर्णकार ने जारी किया आदेश, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड को रास्ता नहीं देने पर नपेंगे पुलिसकर्मी
कानपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ.आर.के. स्वर्णकार ने आदेश जारी किया।
कानपुर में पुलिस कमिश्नर डॉ.आर.के. स्वर्णकार ने आदेश जारी किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के आधार पर पहले पास कराना है। ताकि जाम में फंसकर इलाज के अभाव में फिर किसी की जान न जाएं।
कानपुर, अमृत विचार। एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के आधार पर पास कराना है। यह जिम्मेदारी प्रत्येक जोन की यातायात व्यवस्था में लगे प्रत्येक पुलिसकर्मी की है। सभी जोन के डीसीपी और डीसीपी यातायात इसका गंभीरता से पालन कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार ने जारी किया है ताकि फिर किसी जरूरतमंद की जान जाम में फंसने से इलाज के अभाव में न जाए।
यह दिए गए आदेश
1- एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को रास्ता न देने वाले वाहनों का नियमानुसार चालान करते हुए वाहन चालक के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करें।
2- चेक किया जाये कि उक्त प्रकार के वाहनों को कौन रास्ता नहीं दे रहा है।
3- यह सुनिश्चित किया जाये कि ड्यूटीरत पुलिस कर्मी एंबुलेंस व अग्निशमन वाहन को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिलायें, किसी भी परिस्थिति में एम्बुलेन्स एवं अग्निशमन वाहन जाम में न फंसने पायें।
