बैंकर्स प्रीमियर लीग: यूपी ग्रामीण बैंक ने पीएनबी स्टार्स को हराया, मैन ऑफ द मैच बने आलोक का हुआ सम्मान
अयोध्या। बैंकर्स प्रीमियर लीग में मंगलवार को यूपी ग्रामीण बैंक की टीम ने पीएनबी स्टार्स टीम को 14 रनों से पराजित कर दिया। मैन-ऑफ द मैच रहे ग्रामीण बैंक के आलोक को पीएनबी के एचआरडी हेड अमित पांडेय ने सम्मानित किया।सदर बाजार स्टेडियम में चल रहे बीपीएल में ग्रामीण बैंक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट खोकर 85 रन बनाए।
राज शेखर ने तीन चौके की मदद से 27, आलोक ने एक छक्का व एक चौके की मदद से 20 रनों का सहयोग दिया। पीएनबी के एजाज अली ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएनबी स्टार्स टीम सुबोध के तीन चौके से बने 19 रनों के बावजूद सात विकेट खोकर 69 रनों पर सिमट गई।
ग्रामीण बैंक टीम के आलोक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में चार रन देकर चार विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। अभी ने दो विकेट लिये। इस मौके पर विनोद, आयोजन अध्यक्ष रवि यादव, आशीष, अमित, अमर व श्याम सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
