बहराइच: तालाब में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मौकूपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण किराए के आटो से पत्नी को लाने ससुराल जा रहे थे। झिन्ना तालाब में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पानी में डूबकर चालक की मौत हो गई। जबकि सहयोगी बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मैकूपुरवा निवासी सिपाही लाल पुत्र बसंत लाल की ससुराल राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोंगरेपुरवा में है। इस समय ग्रामीण की पत्नी ससुराल में है। जिस पर मंगलवार सुबह ग्रामीण पत्नी को लाने के लिए ई रिक्शा से जाने के लिए निकला। साथ मे गांव निवासी सनेही पुत्र भरोसे भी जा रहे थे। 

राजी चौराहा मार्ग पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर झिन्ना तालाब में जा गिरा। हादसे में सिपाही लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सनेही बाल बाल बच गया। उसने गांव पहुंच कर जानकारी दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी थाने में दी गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस टीम को भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अब कैसे होगा बच्चों का पालन पोषण

मैकूपुरवा गांव निवासी सिपाही लाल किराए पर ई रिक्शा का संचालन करता था। ई रिक्शा से मिलने वाले पैसे से वह घर का खर्च चलाता था। ग्रामीण की मौत से सबकुछ छिन गया है। मृतक के बेटे संजय उम्र 16 वर्ष, रेशमा 14 वर्ष,, दिलीप 11 वर्ष, अंकित पांच वर्ष और लड़की का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: बैंकर्स प्रीमियर लीग: यूपी ग्रामीण बैंक ने पीएनबी स्टार्स को हराया, मैन ऑफ द मैच बने आलोक का हुआ सम्मान

संबंधित समाचार