बहराइच: पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज थे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बहराइच। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षामंत्री, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 'पद्म विभूषण' सम्मान से सम्मानित स्व. मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय के साथ साथ पूरे जनपद मे  संगोष्ठी का आयोजन कर सादगी पूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष डा. आशिक अली ने किया। 

संगोष्ठी मे पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत संस्थापक सदस्य पूर्व विधायक राम तेज यादव, विधायक आनंद यादव, विधायक मारिया शाह, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिला महासचिव सुनील निषाद, समाजवादी चिंतक डा. राधे श्याम वर्मा, डा. आलम मोहम्मद सरहदी,  जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, एड. उत्तम सिंह, जफर उल्ला खान,  जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, सत्यदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धेय नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रामहर्ष यादव ने कहा कि जब भी देश प्रदेश मे पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों पर कही अत्याचार व जुल्म होता था तो मुलायम सिंह यादव उनकी लड़ाई लड़ने, उनको न्याय दिलाने, उनका मान व सम्मान बचाने के लिए वह स्वयं खड़े होते थे। गरीबी की धूल से उठा एक शख्स अपनों के लिए लड़ते- लड़ते आसमान तक पहुंच गया, ऐसे थे हमारे मुलायम सिंह। 

सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए वह जीवन भर संघर्ष करते रहे। उनके विचार आजीवन जीवित रहेंगे। पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि नेता जी हमारे बड़े भाई समान थे, वह हर व्यक्ति के प्रति करुणा, दया व आदर का भाव रखते थे, चाहे वो छोटा हो या बड़ा, उनका कहना था की सबको न्याय व सबको सम्मान दिलाना ही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। 

गोष्ठी मे पेशकार राव, शैलेश सिंह शैलू, नंदेश्वर यादव, नदीमुल हक तन्नू,  गौरव यादव,डा. जितेंद्र मौर्य,  बाबू खान, हर्षित त्रिपाठी, अज्जू बाजपेयी, मो. आसिफ,रेनू श्रीवास्तव, मनु देवी, सुमन शर्मा,मंजू चौधरी, निशी खान, सुनीता, तालुकदार चौहान, दुलारे यादव, सत्यम मिश्रा, रचित मिश्रा, धनीराम यादव सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-मुलायम सिंह की पहली पुण्यतिथि पर बोली कांग्रेस- नेताजी की कमी पूरी करने वाला दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता

संबंधित समाचार