Chitrakoot: मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी, थाने से चंद कदम की दूरी पर वारदात, एसओ बोले- जल्द करेंगे खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी।

चित्रकूट में थाने से चंद कदम की दूरी पर मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और पुलिस की चौकसी को लेकर गुस्सा है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

चित्रकूट, अमृत विचार। पहाड़ी में मोबाइल की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये के मोबाइल पार कर दिए। दुकान थाने से बमुश्किल दो सौ मीटर की दूरी पर है। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और पुलिस की चौकसी को लेकर गुस्सा है। उधर, पुलिस का कहना है कि सुराग हाथ लगे हैं, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।    

थाना पहाड़ी परिसर से कुछ दूरी पर पहाड़ी-राजापुर मार्ग स्थित मोबाइल शाप से सोमवार रात चोरों ने लाखों रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। पहाड़ी निवासी सोनू श्रीवास्तव प्रवीण सिंह के मकान में संजना मोबाइल शाप के नाम से मोबाइल की दुकान किए है। उसने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था।

मंगलवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर आधी खुली है। इससे वह घबरा गया और तुरंत मेन शटर खोलकर देखा। पाया कि करीब चार लाख कीमत के लगभग पचास मोबाइल, एसेसरीज तथा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। उसने  घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

थाना पुलिस को  जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर, सब इंस्पेक्टर राहुल पांडेय आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका