प्रयागराज : आतंकी रिजवान के लैपटॉप से खुलेंगे कई राज, हसन से होगी पूछताछ
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। सपा नेता के चचेरे भाई के घर छापेमारी करने के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ काफी सबूत लगे है। स्पेशल सेल ने हसन के बरामद किये गये लैपटाप से काफी सुराग निकाले है। फिलहाल हसन से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक मूलरुप से आजमगढ़ का रहने वाला रिजवान नैनी के खान चौराहे के पास रहता था। वह छिपकर स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। प्रयागराज में उसकी हरकतो से लेकर कई जानकारी को सबूत के तौर जुटाया जा रहा है। तीन दिन पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस के साथ नैनी के चकदोंदी निवासी हसन के घर में छानबीन और कई घंटे पूछताछ की। जिसमे टीम को काफी सबूत मिले थे।
आईएसआईएस आतंकी रिजवान द्वारा स्लीपिंग माड्यूल को हैंडल किये जाने की जांच उसके मोबाइल व लैपटॉप से की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रिजवान पाकिस्तानी हैंडलर के साथ मिलकर अपराध की दुनिया मे अपने कदम बढ़ा रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को रिजवान के दोस्त हसन को नैनी से बुलाकर पूछताछ की है।
