बरेली: ट्रूनॉट जांच में डीएम व उनकी मां निकलीं संक्रमित, 140 और मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो दिन पहले कोविड एल-2 अस्पताल से स्वस्थ होकर आवास पर पहुंचे डीएम नितीश कुमार और उनकी मां ने मंगलवार को एहतियातन ट्रूनॉट से कोरोना की जांच कराई। जो कि पॉजिटिव आई। हालांकि जिलाधिकारी व उनकी मां पहले से होम आईसोलेट हैं। इसके अलावा बुधवार को आई रिपोर्ट में 140 लोग संक्रमित …

बरेली, अमृत विचार। दो दिन पहले कोविड एल-2 अस्पताल से स्वस्थ होकर आवास पर पहुंचे डीएम नितीश कुमार और उनकी मां ने मंगलवार को एहतियातन ट्रूनॉट से कोरोना की जांच कराई। जो कि पॉजिटिव आई। हालांकि जिलाधिकारी व उनकी मां पहले से होम आईसोलेट हैं। इसके अलावा बुधवार को आई रिपोर्ट में 140 लोग संक्रमित निकले।

शहर के भुता निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग का इलाज कोविड एल 3 अस्पताल में चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं, इज्जतनगर निवासी 83 वर्षीय बुजर्ग लंबे समय से निजी मेडिकल कॉलेज के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती थे। दो दिन पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नए संक्रमितों में से धौरा सतुईया, स्वालेनगर, गांधी नगर, नेवधान, राजीव कुंज से दो, चम्पतपुर, टिकरी, जागृति नगर, कालीबाड़ी, मोहल्ला कोट से दो, बिहारीपुर गली नंबर दस, नवादा शेखान, विकास भवन, शांति विहार, इज्जतनगर, बानखाना, मेगा ड्रीम होम, त्रिपदधाम, सिसइया केसरपुर, राजीव नगर, खंजनपुर, इंदिरानगर से दो, रामपुर गार्डन, ईश्वरी भवन, प्रभात नगर, गांधीपुरम, शाहाबाद, जनकपुरी, मौजम नगला, रामनगर, गुलरिया गौरी शंकर, हरीपुर, करगैना पुलिस चौकी, सैना के चार जवान, गणेश पुरम, करेली, बिथरी चैनपुर, स्वरूप नगर का एक परिवार समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार