बरेली: भोजीपुरा में बीटेक की छात्रा के साथ गैंगरेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला ने जेठानी के भाई और पति के बहनोई समेत तीन पर लगाया आरोप

बरेली, अमृत विचार। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रहने वाली महिला ने जेठानी के भाई, पति के बहनोई समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

महिला ने बताया कि वह बीटेक की छात्रा है। पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। समझौते के बहाने उसकी जेठानी, सास, ननद 18 जुलाई को उसे ससुराल भोजीपुरा ले आए और कमरे में बंद कर दिया। उसी रात करीब 12 बजे जेठानी के भाई ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने थाना भोजीपुरा में शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने एक सपा नेता के दबाव में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

आरोप है कि जब वह धौराटांडा गई तो पति के बहनोई व एक अन्य व्यक्ति ने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशा दे दिया और दोनों ने दुष्कर्म किया। एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की ओर से पहले दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें भोजीपुरा पुलिस ने आरोप पत्र प्रेषित किया। दोबारा गैंगरेप के मामले में गहनता से जांच के निर्देश थाना भोजीपुरा एसएचओ को दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: सेटेलाइट होटल में फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

संबंधित समाचार