बहराइच : चोरों ने दो घरों से हजारों की संपत्ति चुराई, खेत में बैठकर बांटा हिस्सा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के चंदेला कला गांव निवासी दो ग्रामीणों के मकान में मंगलवार रात चोरों ने हजारों की संपत्ति चोरी की। सुबह कमरे का दरवाजा खुला देखा। परिवार के लोगों को जमकारी हुई। घर का सामान खेत में बिखरा मिला।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत चंदेला कला गांव में मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। मंगलवार रात गांव निवासी  ननकू मौर्य व रामा पांडेय के घर में अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने गृहस्थी पर हाथ साफ कर दिया। ननकू मौर्य के घर अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखा पायल सोने की किल 20 हजार नगदी दो छोटा बक्सा सोने का माला सोने की अंगूठी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। रामा पांडेय के घर में सोने चांदी के जेवरात, सैमसंग मोबाइल व 5 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। ननकू मौर्य ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। 

सुबह चोरी की जानकारी होने पर कोतवाली में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -UP के कई जिलों में NIA की रेड, PFI से जुड़े कनेक्शन का लगा रही सुराग

संबंधित समाचार