बरेली: एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, अब 180 से 228 सीटर एयरबस एयरपोर्ट के अप्रन में आ सकेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिविल एनक्लेव (एयरपोर्ट) ने चौड़ा टैक्सी वे और तीन बड़े अप्रन का निर्माण किया है, इससे अब 180 से लेकर 228 सीटर एयरबस एयरपोर्ट के अंदर आ सकेंगी। अभी तक एयरबस एयरफोर्स के रनवे तक ही पहुंच पा रही थी।

इस उपलब्धि के बाद यात्रियों को भी बड़ा लाभ हुआ है साथ ही इंडिगो की जयपुर, मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट भी अंदर आनी शुरू हो गई।

बुधवार को जयपुर की फ्लाइट पहली बार अंदर पहुंची। एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अब उनके सामने बड़ी फ्लाइट के अंदर आने की समस्या खत्म हो गई। अब लखनऊ की फ्लाइट भी जल्द शुरू होगी।

इसके साथ सूरत, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई के लिए लंबी दूरी की उड़ान भी शुरू हो सकेगी। निदेशक ने एयरवेज की कंपनियों को तमाम शहरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है। लखनऊ बरेली फ्लाइट के लिए एलाइंस एयर से बात चल रही है।

यह भी पढ़ें- पुडुचेरी की एकमात्र महिला मंत्री ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री रंगासामी का टिप्पणी करने से इनकार 

 

 

संबंधित समाचार