गोरखपुर : छपरा एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा-फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का गुरसहायगंज स्टेशन पर अगले आदेश तक प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव देने का फैसला किया है। 

पूर्वोतर रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि छपरा से 17 अक्टूबर से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 11.33 बजे पहुंचकर 11.35 बजे तथा फर्रुखाबाद से 17 अक्टूबर से चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस गुरसहायगंज स्टेशन पर 15.20 बजे पहुंचकर 15.22 बजे प्रस्थान करेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर बुढ़वल-सीतापुर खंड पर स्थित बुढ़वल-सुढ़िया मऊ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य चल रहा है। 

इसी के चलते 16 से 19 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य के कारण बुढ़वल स्टेशन पर रूकने वाली सभी गाड़ियों का बुढ़वल स्टेशन पर ठहराव 12 से 19 अक्टूबर तक नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें -‘इंडिया’ में शामिल होने संबंधी खबरें फर्जी, बोलीं मायावती- सतर्क रहें समर्थक

संबंधित समाचार