Theft In Fatehpur: चोरों ने सूने घर पर धावा बोला... नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सूने घर में चोरों ने धावा बोला।

फतेहपुर में चोरों ने सूने घर पर धावा बोलकर लाखों की नगदी व जेवरात पार कर दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। फतेहपुर में चोरों ने मंगलवार रात खाली पड़े आशा बहु के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने आशा बहू के घर से नगदी और जेवरात सहित करीब ढाई लाख रुपए का माल पार कर दिया। सुबह जब पीड़ित को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की।

राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी नई बस्ती के रहने वाले राम सुरेश के घर पर मंगलवार रात चोरों ने 15 हजार नगद और जेवर सहित करीब ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। पीड़ित राम सुरेश को जब सुबह जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उनकी पत्नी सुजाता देवी आशा बहू है। रात में एक महिला के प्रसव के मामले में जिला अस्पताल गई थी।

घर पर रात करीब दो बजे के आसपास वह सो गया। उसके बाद किसी ने तकिया के नीचे से चाभी निकालकर घर से ढाई लाख का माल चोरी किया है। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का जायजा लेने के बाद जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी राज किशोर ने बताया कि चोरी के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित समाचार