लखनऊ: Akhilesh Yadav पर ब्रजेश पाठक का तंज, कहा- अच्छा कूदना जानते हैं तो एशियन गेम्स में लाएं मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ स्थित जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के गेट फांदकर अंदर घुसने के मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को गुंडई और अराजकता पसंद है। अगर इसी तरह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छा कूदना जानते हैं तो उनको एशियन गेम में जाकर भारत के लिए कुछ और मैडल लाने के लिए काम करना चाहिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आचरण से सिद्ध हो गया कि जिस तरीके से दीवार फांदकर, वहां माल्यार्पण किया है। उनको कानून से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस जेपीएनआइसी की बिल्डिंग को एलडीए ने सील कर रखा है। लेकिन अखिलेश यादव कानून के आसपास भी गुजरना नहीं चाहते है। क्योंकि कानून तोड़कर अराजकता फैलाना समाजवादी पार्टी का पुराना शगल रहा है।

ये भी पढ़ें -अखिलेश ने फांदा गेट तो भड़के ब्रजेश पाठक, कहा- फिर साबित हो गया कि अराजकता पसंद है सपा

संबंधित समाचार