प्रयागराज: डेंगू के 26 मरीजों तक नहीं पहुंच सकी स्वास्थ्य विभाग की टीम, 200 के पार पहुंची संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग परेशान हो चुका है। डेंगू के मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। जो एलाइजा टेस्ट में संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन टीम उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम डेंगू मरीजों को चिह्नित करने के लिए भ्रमण कर रही है।

प्रयागराज में डेंगू के मरीजों की संख्या 200 के पार होने बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। टीम उनकी तलाश नही कर पा रही है। सरकार के यूडीएसपी पोर्टल पर मरीजों का लेखा जोखा तो दिखाई दे रहा है लेकिन इसमें 26 ऐसे डेंगू मरीज हैं जिनके बारे में विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम उन तक नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग उन मरीजों को ट्रेस नहीं कर पा रही है। उन्हे तलाश करने के लिये तैयारी की जा रही है। विभाग के यूडीएसपी पोर्टल पर मंगलवार को 202 डेंगू मरीज की पुष्टि हुई है। जिसमें 176 मरीजों का विवरण स्वास्थ्य विभाग के पास है और उनका इलाज नई शुरु करा दिया गया है। 

यह भी पढें: नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'फास्ट' होने के चक्कर में 'कास्ट' गेम खेल रही कांग्रेस, ये ही पार्टी को...

संबंधित समाचार