लखनऊ: JPNIC में गेट कूदकर घुसने पर भड़के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- नौटंकी करने गए थे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जेपी नारायण इंटरनेशनल सेंटर में सपा मुखिया अखिलेश यादव का गेट फांदकर अंदर घुसने के मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य में सपा मुखिया पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब कोई प्रतिष्ठान का निर्माण कार्य चल रहा हो और उसमें किसी प्रकार के कार्यक्रम करने की अनुमति न मिली हो, तो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव नौटंकी करने गए थे।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि अखिलेश यादव बतायें कि आज वो उस कांग्रेस की गोद में क्यों बैठें हुए हैं? उन्हें तो जेपी जी के चरणों में श्रद्धांजलि करने का भी नैतिक अधिकार नहीं है। अगर वह कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं। जिसने देश में आपातकाल थोपने का काम किया, लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अनुमति नहीं थी तो वह उत्तर प्रदेश के मुखिया रह चुके हैं वह अपने कार्यालय में जयंती को मना सकते थे।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोकनायक और भारतरत्न जय प्रकाश नारायण की जयंती है। कांग्रेस लोकतंत्र को समाप्त करने की सोच रखने वाली पार्टी है। उसी ने साल 1975 में आपातकाल इस देश में थोपने का काम किया और इस देश की लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का प्रयास किया।

लेकिन, देश की लोकतंत्र सेनानियों ने देश की जनता ने बता दिया कि लोकतंत्र का जनक भारत है। भारत की नस-नस में लोकतंत्र है। जड़ में लोकतंत्र है। इसीलिए लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का काम उस समय भी हुआ था और भारतीय जनता पार्टी आज भी कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ : नेपाल के घरों में बनाई जाती है शराब, जो खराब कर रही लिवर

संबंधित समाचार