प्रयागराज: आतंकी रिजवान के साथी हसन से जुड़े तार को खंगाल रही स्पेशल सेल, छापेमारी के बाद से करीबी हुए फरार
प्रयागराज। लखनऊ में गिरफ्तार किये गये आतंकी रिजवान के मामले में दिल्ली स्पेशल सेल पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। सपा नेता के चचेरे भाई के घर छापेमारी करने के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ काफी सबूत लगे है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने हसन से पूछताछ की है। सूत्रों के मानें तो अब टीम हसन के करीबियों को ट्रेस करने में लगी हुई है।
मालूम हो कि मूल रुप से आजमगढ़ का रहने वाला रिजवान को गिरफ्तार किये जाने के बाद उसका कनेक्शन नैनी के चकदोंदी कसाई मोहल्ले में निकला था। जिसके बाद बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी एटीएस के साथ नैनी के चकदोंदी निवासी सपा नेता सारिक के चचेरे भाई हसन के घर में छपेमारी कर छानबीन और घंटो पूछताछ की थी। जिसमे टीम को काफी सबूत मिले थे।
टीम को आईएसआईएस का आतंकी रिजवान द्वारा स्लीपिंग माड्यूल को हैंडल किये जाने का प्रमाण भी मोबाइल व लैपटॉप से मिलने की बात सामने आयी है। सूत्रों के मुताबिक रिजवान पाकिस्तानी हैंडलर के साथ मिलकर काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल 10 अक्टूबर को रिजवान के दोस्त हसन को नैनी से बुलाकर दिल्ली बुलाकर पूछताछ की है। हसन से पूछताछ में कई राज खुलने की बात सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की स्पेशल से और लखनऊ एसटीएफ रिजवान के दोस्त हसन के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। उसके नंबरों को ट्रेस कर अन्य साथियों व रिकार्ड को खंगाल रही है। यह भी पता चला है कि हसन के साथी छापेमारी के बाद से फरार हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: JPNIC में गेट कूदकर घुसने पर भड़के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- नौटंकी करने गए थे अखिलेश यादव
