प्रतापगढ़: पति के दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा, प्रतापगढ़। महिला को घर में अकेली पाकर उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति के आने पर महिला ने आपबीती सुनाई तो वह अवाक रह गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 बाबागंज ब्लाक क्षेत्र में प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत घर- घर स्वच्छ पेयजल के लिए मशीनों द्वारा कार्य चल रहा है। विभिन्न जनपदों से श्रमिक आकर कार्य कर रहे हैं।

इटावा जिले से भी एक दम्पति महेशगंज थाना क्षेत्र में कमरा लेकर जल जीवन मिशन में काम करता है। उसी मकान में इटावा का एक साथी भी कमरा लेकर रह रहा है। सोमवार दोनों मजदूर काम पर गये थे। महिला घर में अकेली थी, तभी उसका साथी बाइक से एक युवक के साथ काम से लौटकर घर आ गया।

महिला अकेले घर में कमरा बंद कर सो रही थी। उसने विश्वास में लेकर दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक से भाग निकला। पति के घर आने पर महिला ने आपबीती बताई और बुधवार को पति संग महिला थाने पहुंची। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा- फलस्तीनी झंडा फहराना वैध गतिविधि नहीं हो सकती

संबंधित समाचार