रामपुर: 'बच्चा पैदा नहीं कर सकती, तो एक लाख लेकर आ...', पीड़िता ने ससुरालियों पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बच्चा पैदा नहीं करने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही पति ने विवाहिता को करंट लगाकर मारने का प्रयास किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर शाहबाद पुलिस ने पति सहित सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शाहबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला नालापार निवासी ममता का कहना है कि छह साल पहले उसका विवाह जिला संभल के तहसील चंदौसी के गांव कैंथल निवासी दिलीप से हुई थी। शादी के समय मायके वालों ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे।

आए दिन ममता को कम दहेज लाने के लिए ताने दिया करते थे। लगातार ससुराली उसको बच्चा पैदा नहीं करने का ताना देते थे। कहते थे कि अगर बच्चा पैदा नहीं कर सकती, तो मायके वालों से एक लाख रुपये कारोबार के लिए लाकर दे। नहीं लाकर देने पर विवाहिता का पति दिलीप उसको शराब के नशे में मारता था, साथ ही बिजली का करंट लगाकर उसको मारने का प्रयास किया।

एक सितंबर को दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई। जिसमें भी ससुराल वालों ने एक लाख रुपये की मांग कर दी। नहीं देने पर करंट लगाकर मारने की धमकी देकर चले गए। बाद में विवाहिता थाने पहुंच गई। जहां उसने पति दिलीप, राजपाल, कमला, पकंज, हेमत, सौरभ, अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- रामपुर: बेटी की गला दबाकर हत्या करने में पिता को आजीवन कारावास

संबंधित समाचार