PM मोदी ने पिथौरागढ़ को दी 4200 करोड़ की सौगात, बोले- हमारी सरकार कर रही काम

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में लगभग 4,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि कुल 23 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, खेल, पर्यटन, आपदा शमन और बागवानी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ में एक कार्यक्रम में जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें 21,398 पॉली-हाउस, सेब के बागान, सड़कों के दोहरीकरण के पांच कार्य और राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित कार्य और 32 पुलों का निर्माण शामिल है। इनमें आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करना, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार तथा चारधाम की तर्ज पर मानसखंड क्षेत्र में मंदिरों का विकास भी शामिल है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की स्वर्णिम का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का पुनरुत्थान का कालखंड चल रहा है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल नया भारत एक राष्ट्र के रूप में हर प्रकार से संपन्न बन रहा है बल्कि विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विश्वास है कि ये दशक उत्तराखंड का होने वाला है। उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे और आप लोगों का जीवन आसान हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में देश ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दूर पहाड़ों पर जो लोग रहते हैं हमने उनकी भी चिंता की इसलिए सिर्फ 5 वर्ष में देश में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ये इस बात का उदाहरण है कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है।

मोदी ने कहा कि हाल ही में एशियन गेम्स समाप्त हुए हैं इसमें भारत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने शतक लगाया। 100 से अधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है इस खेल में उत्तराखंड की बेटियां और बेटे भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की उनकी दशकों पुरानी मांग को हमारी ही सरकार ने पूरा किया है। अब तक वन रैंक-वन पेंशन के तहत 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हमारी सरकार पूर्व सैनिकों को दे चुकी है। इसका लाभ उत्तराखंड के भी 75 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों के परिवार को मिला है।

PM मोदी ने कहा, "... हमारी सरकार माताओं-बहनों की हर मुश्किल को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है... इस साल लाल किले से मैंने महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन देने की घोषणा की है। ड्रोन के माध्यम खेतों में दवा, खाद, बीज पहुंचाए जा सकेंगे। पहाड़ में ड्रोन से दवाओं की डिलीवरी भी तेजी से होगी।"

इससे पहले उन्होंने भगवान शिव के धाम आदि कैलाश चोटी के दर्शन किए और पार्वती कुंड पहुंचकर पूजा—अर्चना की । इसके बाद पीएम मोदी ने अलमोड़ा स्थित जागेश्वर धाम के भी दर्शन किए। जागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद वह एक बाार पुन: पिथौरागढ़ पहुंचे हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री अल्मोड़ा में भगवान शिव के एक और प्रसिद्ध धाम जागेश्वर भी जाएंगे । जागेश्वर से वह वापस पिथौरागढ़ जाएंगे जहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे । इस दौरान वह करीब 4200 करोड़ रूपये की लागत की योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी करेंगे । 

मोदी बरेली से सीधे चीन सीमा से सटे छोटे कैलाश (आदिकैलाश) पहुंचे। ज्योलिंकोंग एयरपोर्ट से वह पार्वती कुंड पहुंचे और शिव एवं पार्वती की पूजा अर्चना की। यहां मौजूद पुरोहितों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करायी। उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन भी किये तथा डमरू और शंख भी बजाया। पार्वती ताल के किनारे बैठ कर उन्होंने आदिकैलाश पर्वत के दर्शन किये। यहां से प्रधानमंत्री उच्च हिमालयी क्षेत्र में चीन की सीमा से लगे गुंजी पहुंचे।

उन्होंने गुंजी, नाभि, कुटी और बूंदी गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया। मोदी ने चीन सीमा पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी और सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात की। उन्होंने यहां कला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कुमाऊं का दौरा, विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

संबंधित समाचार