Cricket World Cup 2023 : सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोहित शर्मा बोले- क्रिस गेल से ही प्रेरणा ली
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का क्रिस गेल का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद ‘यूनिवर्सल बॉस’ से प्रेरणा ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर विश्व कप के मैच में रोहित ने 81 गेंद में 131 रन बनाये। उन्होंने पांच छक्के लगाकर तीनों प्रारूपों में 556 छक्के पूरे किये जो गेल से तीन ज्यादा है। रोहित ने 453 मैचों में यह आंकड़ा छुआ जो गेल से 30 मैच कम है। रोहित ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो में कहा ,‘‘ यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है । मैने उनसे ही प्रेरणा ली है । इतने साल में हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन है।
On the mic with 𝗛𝗜𝗧𝗠𝗔𝗡 😎
— BCCI (@BCCI) October 12, 2023
Captain Rohit Sharma went past quite a few records but he had one special message for the Universe Boss - @henrygayle! 👌👌 - By @28anand#CWC23 | #TeamIndia | #INDvAFG | #MeninBlue
Watch the Full Video 🎥🔽https://t.co/m80oJeyHkK
'जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंग '
उन्होंने कहा, वह भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनता है । मुझे यकीन है कि वह खुश होगा क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है। रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा, जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा । इसके लिये काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई। उन्होंने कहा, मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं। मेरा फोकस उसी पर है । मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है। उन्होंने कहा, यह विश्व कप है जिसका प्रारूप अलग है । नौ लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल। हमारे लिये यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनायें ।
Congratulations to #TeamIndia for their impeccable performance, securing two wins in two matches at the #CWC2023! Special appreciation to our captain @ImRo45 for his remarkable achievement - a record-breaking century, the fastest by an Indian in World Cup history! 🙌
— Jay Shah (@JayShah) October 11, 2023
Not only… pic.twitter.com/6i8sNXmLRE
रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचता : रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में आसान जीत के दौरान रिकॉर्ड शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वे रिकॉर्ड के बारे में अधिक नहीं सोचते क्योंकि उन्हें पता है कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। रोहित ने 84 गेंद में 131 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए जिससे भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रोहित इस दौरान विश्व कप में सर्वाधिक शतक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने कहा, विश्व कप में शतक बनाना विशेष है। इसे लेकर बहुत खुश हूं। रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि मुझे पता है कि अभी बहुत आगे जाना है और अपनी एकाग्रता नहीं खोनी है जो जरूरी है। मैं जानता हूं कि टीम को अच्छी शुरुआत देना और जहां तक संभव हो अच्छी स्थिति में पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने कुछ समय से किया है और मुझे पसंद है। जब यह काम करता है तो अच्छा लगता है।
ये भी पढ़ें : IND vs AFG : 'किंग कोहली' ने नवीन उल हक को लगाया गले, अफगानी क्रिकेटर बोले- मैदान के बाहर कोई विवाद नहीं था
