लुटेरी दुल्हन: 13 साल पहले करा चुकी थी नसबंदी, दो बच्चों की है मां, एक के बाद एक राज खुलने से हर कोई हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लुटेरी दुल्हन 13 साल पहले ही नसंबदी करा चुकी।

कानपुर में लुटेरी दुल्हन 13 साल पहले ही नसंबदी करा चुकी। वह एक बेटे और एक बेटी की मां भी है। पुलिस लुटेरी दुल्हन को जेल भेजकर मामले की पड़ताल में जुटी है।

कानपुर, अमृत विचार। इनकम टैक्स अफसर बनकर फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम से शादी करके उससे 10 लाख की ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन के रहस्य से एक और पर्दा उठ गया। जाल में फंसा कर ठगी करने वाली सविता देवी ने वर्ष 2010 में ही मऊरानीपुर में नसबंदी करा ली थी। साथ ही स्कूली दस्तावेज में बच्चों की मां के नाम की जगह सविता देवी का नाम पाया गया, जिससे बच्चे लुटेरी दुल्हन के होने की पुलिस ने पुष्टि की।

झांसी के खुशीपुरा कचहरी निवासी शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री ने फजलगंज थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर वर्ष 2021 में झांसी में शादी की थी। शादी के बाद नजीराबाद में जितेंद्र के साथ रहने के दौरान कुछ समय पहले जब सिपाही ने सविता को फ्लैट में उसके प्रेमी सोनू के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया, तब उसकी असलियत सामने आई।

जिसके बाद जितेंद्र ने नजीराबाद थाने में सविता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह कर रहे थे। पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बन कर सिपाही जितेंद्र से शादी करके 10 रुपये ठगने वाली सविता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह मामले की जांच के लिए सविता के गांव गए तो पता चला उसकी शादी 15 साल पहले बृजेंद्र नाम के युवक से हुई थी, उसके दो बच्चे भी है।

कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मऊरानीपुर स्थित प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में बच्चे सातवीं व आठवीं कक्षा में पढ़ते है। बच्चों के स्कूली दस्तावेजों में मां की जगह सविता देवी नाम लिखा था। उन्होंने बताया कि सविता ने मऊरानीपुर में वर्ष 2010 में नसबंदी करा ली थी। सविता देवी के नसंबदी कराने की बाद जितेंद्र को शादी के दो वर्ष बीतने के बाद भी नहीं पता थी। शादी के दो वर्ष बीतने के बाद भी जितेंद्र की कोई संतान नहीं हो रही थी, जिससे जितेंद्र तनाव में रहता था।

संबंधित समाचार