Buxar train accident : बिहार में हुए रेल हादसे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जताया शोक
लखनऊ, अमृत विचार। बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे को लेकर देश के कई नेताओं ने दुख और संवेदना व्यक्त की है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रेल हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा - बक्सर बिहार के रघुनाथपुर में देर रात हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांतिः
बक्सर बिहार के रघुनाथपुर में देर रात हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 12, 2023
ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ॐ शांतिः
ये भी पढ़ें -बिहार रेल हादसा मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश, अब तक चार शव बरामद, सामने आए मृतकों के नाम
