Kanpur Accident: एयरफोर्स की डीसीएम ने कार में मारी टक्कर… तीन घायल, हादसे के बाद लगा 10 किमी लंबा जाम
कानपुर में एयरफोर्स की डीसीएम ने कार में मारी टक्कर।
कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में एयरफोर्स की डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद 10 किमी लंबा जाम लग गया।
कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर मंडी के पास में कार में एयरफोर्स की डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे चल रही पांच गाड़ियां एक के बाद एक कर टकरा गई। जिसमें तीन एयरफोर्स कर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
एयरफोर्स की दो गाड़ियां, जिसमें एक डीसीएम और एक बस इलाहाबाद से सहारनपुर जा रही थी। गुरुवार को चकरपुर मंडी के पास एयरफोर्स की डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो कारों की आपस मे टक्कर हो गई।
वहीं, डीसीएम के पीछे एयरफोर्स की बस और उसकी पीछे बाइक, लोडर समेत पांच गाड़ियां टकरा गई। इसमें तीन एयरफोर्स कर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाकर यातायात चालू कराया।
